Press "Enter" to skip to content

शराब पीकर बाइक चलाने पर न्यायालय उठने तक की सजा

शिवपुरी। जेएमएफसी दिनेशसिंह राणा पिछोर की न्यायालय ने दिए फैसले में शराब पीकर बाइक चला रहे युवक को न्यायालय उठने तक की सजा व 4 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से पैरवी शैलेन्द्र शर्मा ने की। अभियोजन के अनुसार 23 जुलाई 18 को वाहन चैकिंग सबस स्टैंड खोड पर आरोपित गिरवर निवासी केनवाया अपनी बाइक से जा रहा था। पुलिस ने रोक कर चेक किया तो चालक गिरवर शराब पीकर बाइक चला रहा था। पुलिस ने पकड़कर मेडीकल करवाया एवं वाहन के कागज न होने वार वाहन को जब्त कर कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय में पेश किया जहां सुनवाई के बाद आरोपित को सजा सुनाई गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!