शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय बाॅस्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन के अमरिंदरसिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष पदमा शर्मा एवं अखलाक खान मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को स्मृति चिन्ह और मेडल के साथ सम्मानित किया जिसमें बॉयज टीम में प्रथम स्थान पीजी कॉलेज की टीम ने शिवपुरी स्टार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और लड़कियों में प्रथम स्थान पीजी कॉलेज गर्ल्स ने किया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब रोहन शाक्य ने जीता।






Be First to Comment