Press "Enter" to skip to content

अग्रवाल समाज महिला मंडल ने कुपोषित बच्चों को कंबल दान किए

कोलारस। नगर की अग्रवाल महिला मंडल की पदाधिकारीयों और सदस्यों द्वारा सेवा के भाव के साथ बीते रोज कोलारस कुपोषण केंद्र पहुुंचकर कुपोषण केंद्र में भर्ती बच्चों को ठंड से बचने 12 कंबल दान किए। इस दौरान अग्रवाल समाज की महिलाओं ने बताया कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए हम सभी ने बैठक के दौरान सर्व सहमती से गरीब बस्ती और ऐसी जगह जहां गर्म वस्त्रों की जरुरत हो वहां गर्म कपड़े और कंबल बांटने का फैसला लिया था। इसी के चलते बीते रोज सभी के साथ मिलकर हमने कुपोषण केंद्र में ठंड से बचने को कंबल दिए है। वहीं बच्चों को बिस्किट के पैकेट में भी वितरित किए। इससे पूर्व महिला मंडल ने आदिवासी बस्ती पहुंचकर गरीबों को कंबल व गर्म कपड़े घर-घर पहुंचकर दिए गए थे। महिला मंडल की सभी सदस्यों ने कुपोषण केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों को देख उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!