
शिवपुरी। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 शिवपुरी में संचालित व्यवसायिक शिक्षा के आईटीआई ट्रेड के विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए संस्था के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने रेडिऐंट कॉलेज पहुंचकर आईटी लैब का भ्रमण किया ईटी सब्जेक्ट की बारीकियां जानी तथा आईटी सब्जेक्ट का भविष्य में क्या महत्व है को समझाया। इस अवसर पर रेडिएंट कॉलेज की संचालक डॉ. खुशी खान ने भी बच्चों को आईटी सब्जेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आईटी के शिक्षक अनिल रावत, पुष्पा मिश्रा, अशोक तोमर और गौरव अग्रवाल मौजूद थे।






Be First to Comment