Press "Enter" to skip to content

वर्षों से जमे दुकानदारों पर चली हिटैची, दुकानदार बोले हमने छिन गया रोजगार, परिवार सहित खा लेंगे जहर

शिवपुरी। जगतपुर में न्यायालय के पास कई सालों से कुछ लोग अतिक्रमण किए बैठे थे जो आज एसडीएम आशीष तिवारी ने हटवा दिए। जगतपुर में न्यायालय के सामने पार्किंग व्यवस्था चली आ रही थी जिससे जाम के हालात रोजाना बन रहे थे। इसी तरह से जगतपुर में एक भी सुलभ कॉम्प्लेक्स नहीं थी जबकि यहां सभी सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालय िस्थ्ज्ञत हैं। हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। इसलिए आज जो अतिकमण हटाए हैं वहां पर सर्वसुविधा युक्त सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा एवं पार्किंग व्यवस्था जमाई जाएगी। जिससे लोगों की परेशानी दूर होगी।
 वहीं जगतपुर तिराहे पर चाय की दुकान करने वाले मनीष ने बताया कि वह 42 सालों से यहां दुकान कर रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया और आज उनका अतिक्रमण हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब वह बेरोजगार हो गए हैं उनके परिवार का पालन इसी दुकान से ही होता था अब वह बेरोजगार हो गए हैं। मनीष ने कहा कि वह खुद व अपने बीबी, बच्चों को जहर दें देंगे। मनीष ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायक चुने जाने के बाद यह अतिक्रमण की मुहिम चलाई जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!