Press "Enter" to skip to content

पुलिस की दिनदहाड़े गुंडागर्दी,खुल्लेआम दी जान से मार देने की धमकी

शिबपुरी कप्तान एस पी क्या कार्यवाही करते है

सिरसौद थाने मैं पदस्थ ए एस आई मुरारी यादव ने की देहात थाने अंतर्गत गुंडागर्दी

शिवपुरी।खबर जिले के देहात थाने अंतर्गत सामने आई है।जहाँ एक एएसआई खुल्लेआम युबक को हाथ पैर तोड़ने की एवं जान से मारने की धमकी देकर चला जाता है।इसको क्या माना जाए।ये तो खुल्लेआम दादागिरी मानी जा रही है।पीड़ित युबक ने एस पी से गुहार लगाने की बात कही है

जानकारी के अनुसार देहात थाने अंतर्गत टेंट संचालक बंटी जैन ने बताया कि मोबाइल ठीक करने को लेकर विवाद हुआ।बंटी जैन के सगे सम्बंधी भाई की ही दुकान मोबाइल की है जहाँ बंटी ने अपने नौकर को मोबाइल ठीक करने भेजा।वहाँ एएसआई मुरारी यादब आकर टेंट संचालक बंटी जैन की रिश्तेदार की दुकान पर जा पहुँचा।यहाँ मोबाइल को लेकर जब दुकानदार से विवाद हो रहा था।तब एएसआई मुरारी यादब को समझाइश टेंट संचालक बंटी जैन द्वारा दी गईं।जिस बात पर एएसआई तैश खा गए।ओर टेंट संचालक बंटी जैन को हाथ पैर तोड़ने एवं जान से मारने की धमकी दे डाली।वहीँ बंटी जैन ने एस पी से गुहार लगाने की बात कही।मौके पर भीड़ भी इक्कठा हो गई।

इनका कहना हैं
मेरे भाई की दुकान पर मेरा ही नौकर मोबाइल समस्या को लेकर गया था पर इस पर ए एस आई मुरारी यादब आये और मुझे जान से मारने ओर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने लगे

बंटी जैन
टेंट संचालक

इनका कहना है
आपके द्वारा मामला संज्ञाम मैं आया है वो वीडियो अभी मैंने देखा नही है मामला देखकर उचित कार्यवाही करूँगा।

राजेश हिंगणकर
एसपी शिबपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!