
पोहरी। जनपद शिक्षा केंद्र पोहरी मे शुक्रवार को को दिव्यांग छात्र-छात्राओं का चिकित्सकिय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग एक सैकडा छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ। सर्व प्रथम शिवपुरी एवं जवलपुर से आए डॉक्टर ओपी शर्मा (अस्थी रोग), डाॅ. राजकुमार ऋशेस्वर मनोचिकित्सक, डाॅ. सागर नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जबलपुर से डाॅ. कौशल यादव एवं सामाजिक न्याय से हरिवंश त्रिवेदी, विनोदसिंह तोमर एमआरजी नरवर, दिनेश परिहार एमआरजी पिछोर, विनोद मुद्गल बीआरसीसी पोहरी मौजूद थे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण कर शिविर की शुरूवात। इसके बाद दिव्यांग छात्रों को चिन्हित कर सहायक उपकरण दिए एवं छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर बीएसी भवरसिंह धाकड़, मांगीलाल वर्मा, शिवकुमार मेहता एवं शिक्षक अमरसिंह धानुक, बृजमोहन शाक्य, हेमन्त भार्गव, रामगोपाल सोनी, अमित जैमिनी, भारत मित्तल, श्रीकान्त भार्गव, प्रदीप तिवारी, अखिलेश भार्गव आदि मौजूद रहे।






Be First to Comment