Press "Enter" to skip to content

िवश्व हिन्दू परिषद की धर्म सभा एवं बाईक 23 को

कोलारस। कोलारस नगर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण अनुष्ठान, धर्मसभा एवं बाइक रैली का आयोजन 23 दिसंबर को किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा यह धर्म सभा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु केंद्र सरकार द्वारा संसद में विधेयक लाकर मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश शीघ्र लाने एवं समाज में जन जागरण करने के लिए किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 23 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे धर्मसभा का आयोजन रामलीला मैदान यज्ञ शाला कोलारस पर किया जाएगा तथा दोपहर 2 बजे से बाइक रैली निकाली जाएगी। यह बाइक रैली रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर सदर बाजार, एप्रोच रोड, एबी रोड, मानीपुरा से हरिजन बस्ती होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!