करैरा।करैरा नगर के मैन बाजार कच्ची गल्ली में गुर्जर मार्केट में रात में भीषण आग लगी। आग लगने का लगभग 01:30 या 2:00 बजे का समय बताया जा रहा है जिसमें 15-20 दुकानें थीं उनमें से 1दर्जन से ज्यादा तो जलकर बिल्कुल राख हो चुकी है तथा बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है लगभग। आग लगने का कारण दुकानदार भाई शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होना बता रहे हैं एक दर्जन से ज्यादा दुकानों की सटरें तो काटनी पड़ी हैं इतनी ज्यादा भयंकर आग फैल चुकी थी और प्रशासन की भी बहुत ही लापरवाही रही है क्योंकि फायरविग्रेड कम से कम 4/5 घंटे लेट पहुंची। यह भी नगरीय प्रशासन पर सवाल उठ रहा है करैरा नगर की पूरी जनता और दुकानदार भाईयों में बहुत ही रोस व्याप्त है आग लगने से कम से कम 3-4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।






Be First to Comment