Press "Enter" to skip to content

के पी सिंह हत्याकांड-:बोरिंग मशीन को लेकर हुआ था झगड़ा,9 लोगो पर हत्या के केस दर्ज,तलाश शुरू

बोरिंग मशीन को लेकर हुए झगड़े में की थी पूर्व सरपंच की हत्या, नौ पर केस दर्जमामला खड़ेला गांव में पूर्व सरपंच कृष्णपाल की गोली मारकर हत्या का मामला

खड़ेला गांव में पूर्व सरपंच कृष्णपाल की गोली मारकर हत्या का 

शिवपुरी।खोड़ी चौकी क्षेत्र के खड़ेला गांव में पूर्व सरपंच कृष्णपाल सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में भौंती थाना पुलिस ने देर रात नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या से पहले दोनों पक्षाें में लाठियों से जमकर मारपीट हुई। घटना स्थल पर टूटी हुई लाठी व डंडे पड़े हुए हैं। साथ ही गोली चलने के बाद खाली खोखे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 

जानकारी के अनुसार भौंती थाना पुलिस ने मृतक के चाचा फरियादी वीरेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह की रिपोर्ट पर सोमवार की रात मुकदमा दर्ज किया है। मृतक कृष्णपाल सिंह के आरोप में पुलिस ने आरोपी मेहरबान सिंह पुत्र राव राजा, चार्ली पुत्र कृपाल सिंह, बीपी राजा पुत्र कृपाल सिंह, लक्ष्मण पुत्र राव राजा, कुलदीप उर्फ पातीराज, धर्मपाल पुत्र नारायण सिंह चौहान, कृपाल पुत्र राव राजा, महेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम द्वारका और दीपेंद्र सिंह पुत्र माधौसिंह निवासी तालभेट के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरियादी वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भतीजा कृष्णपाल और आरोपी बोरिंग मशीन की ठेकेदारी करते हैं। पहले से ही विवाद चला आ रहा है। सोमवार को बोरिंग मशीन जाने को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कृष्णपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!