Press "Enter" to skip to content

दिनारा के डिवाइन स्कूल में क्रिसमस डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

दिनारा।दिनारा कस्बे में डिवाइन प्रॉमिनेंट स्कूल में क्रिसमस डे बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया है जिसमें डिवाइन स्कूल के नन्हें नन्हें बच्चों के द्वारा मैरी क्रिसमस के ऊपर शानदार प्रस्तुति दी गई है और बच्चों ने मंच पर शानदार और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मैरी क्रिसमस पर बच्चों के द्वारा जो क्रिसमस गाने पर बहुत अच्छी प्रस्तुति देने पर दिनारा डिवाइन स्कूल के संचालक, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार बंधुओं सभी ने बहुत बहुत बधाई दी और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा बाद में डिवाइन स्कूल दिनारा के प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया और कहा आपने भी बचपन में कई बार अपने घर में मोजे टांगे होंगे और इस उम्मीद में रात बिताई होगी कि सांता क्लॉज आएगा और उसमे आपके लिए तोहफे छोड़ कर जाएगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सीक्रेट सांता की कहानी कहां से शुरू हुई। प्रचलित कहानियों के अनुसार चौथी शताब्दी में एशिया माइनर की एक जगह मायरा में सेंट निकोलस नाम का एक शख्स रहता था। सेंट निकोलस बहुत अमीर था, लेकिन उसके माता-पिता का देहांत हो चुका था। वो हमेशा गरीबों की चुपके से मदद करता था और उन्हें सीक्रेट गिफ्ट दिया करता था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में सपना दुबे स्कूल सचालक रवि कसाब बिनोद नीखरा मीना कसाब प्रतिमा नीखरा प्रियंका नीखरा अमित नीखरा अन्डोली गुप्ता विवेक यादव मीडिया प्रभारी रानू राजपूत न्यूलोफर खान दीप्ति प्रजापति प्रवीण सक्सेना सीमा वर्मा अंशुल यादव हिमानी सिंह दीपेंद्र तिवारी दीक्षा वर्मा मंजू शाक्या ज्योति सैनी नाजिया खान अंकित सिंह असद अली तपस्या सिंह ज्योति रायकवार दिव्यांशु श्रीवास्तव वैशाली राय पूनम यादव प्रदीप एवं समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!