
वायरल सच –: देखिये सिंधिया को पिछोर में न घुसने की धमकी की हकीकत
शिवपुरी –: शिवपुरी के कांग्रेस में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेताओं की नाराजगी का सिलसिला शुरु हो गया है। समर्थक अपने विधायक को मंत्री ना बनाए जाने पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है, अपनी ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है और तो और अब समर्थक अब धमकी देने पर भी उतारु हो गए है। ताजा मामला शिवपुरी से सामने आया है, जहां कांग्रेस विधायक केपी सिंह के समर्थकों ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सोशल साइट पर धमकी दी है। केपी समर्थक ने सांसद सिंधिया का पिछोर में घुसना बैन कर दिया है। ये धमकी शिवपुरी के अरनव प्रताप सिंह चौहान नामक शख्स ने दी है। अरनाव ने फेसबुक पर सिंधिया को धमकी देते हुए पिछोर आने पर बैन लगा दिया है। फेसबुक पर केपी सिंह समर्थक अरनाव प्रताप सिंह चौहान ने लिखा है कि ‘पिछोर विधानसभा क्षेत्र में सिंधिया पर बैन, भूल से भी पिछोर विधानसभा से गुजरने की गलती ना करें महाराज हो कौन हो, कक्काजू जिंदाबाद।”इस धमकी के साथ अरनव ने अपनी हाथ में गन लिए वाली फोटो लगाई है।वही धमकी भरे मैसेज के बाद जहां राजनैतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो चली है वही कांग्रेस में बवाल मच गया है , दरअसल, विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर पिछोर विस सीट से कांग्रेस के पूर्व मंत्री केपी सिंह ने भाजपा के प्रीतम लोधी को हराकर छठवीं बार जीत दर्ज की थी। उनके समर्थकों को इस बार पूरी उम्मीद थी कि वे मंत्रिमंडल में मंत्री जरूर बनेंगे। इसलिए चुनाव नतीजे आने के बाद शिवपुरी शहर में उनके कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देने के होर्डिंग लगा दिए गए थे।

इस पूरे घटना क्रम के बाद अचानक अर्नव प्रताप सिंह चौहान के तरफ से फेसबुक पर वो पोस्ट डिलीट कर दी गयी और एक माफी नामा तरीके की पोस्ट डाली गई , उस पोस्ट में उसकी आई डी हैक होना और किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मेरे को बदनाम करने की साजिश की जा रही है और उसमें सिंधिया जिंदाबाद से अंत किया गया ।।







Be First to Comment