Press "Enter" to skip to content

जुआ कार्यवाही-:जुआ खेलते हुए 10260 रुपये नगदी सहित 33 जुआरी गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा खेलते हुए अलग-अलग 11 स्थानों से 10260 रू की नगदी जप्त कर 33 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जुआ व सट्टा के तहत चलाए जा रहे, अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों द्वारा जुआ एवं सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 11 प्रकरणों में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 27.12.18 को थाना प्रभारी पोहरी निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम परीच्छा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूूचना पर थाना प्रभारी पोहरी के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान ग्राम परीच्छा में पहुंचे पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर दबोचा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम भोले पुत्र दयाल शर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम अतरौआ,संतान पुत्र कल्याण परिहार उम्र 25 साल,कृष्णा पुत्र कल्याण धाकड़ उम्र 26 साल,विजय पुत्र पूरन जाटव उम्र 30 साल, महेन्द्र पुत्र हरीराम जाटव उम्र 22 साल, संतान पुत्र राजेन्द्र परिहार उम्र 28 साल, भुल्ला पुत्र बच्चू जाटव उम्र 23 साल, अनैक पुत्र खरगसिंह उम्र 35 साल, हरिज्ञान पुत्र शिवचरणलाल ओझा उम्र 40 साल निवासीगण परीच्छा थाना पोहरी का होना बताया, उनकेे कब्जे से 6030 रू की नगदी व एक ताश की गड्डी एवं एक प्लास्टिक का फर्स जप्त कर आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली द्वारा 7, इंदार द्वारा 4, सुरवाया़ द्वारा 4, बम्हारी द्वारा 4, खनियाधाना द्वारा 3 एवं गोपालपुर द्वारा 2 आरोपियों को जुआ खेलते दबिश देकर दबोचा गया। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर पुलिस थाना कोलारस और थाना फिजिकल द्वारा 1-1 आरोपी को सट्टा खेलते दबोचा गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!