कोलारस शिवपुरी।कोलारस के नजदीक हाईवे से गुजर रहे यूरिया से भरे ट्रक में अचानक लाग लग गई। ट्रक यूरिया के कट्टे भरकर अशोकनगर जा रहा था। कोलारस की दमकल खराब होने पर नहीं आ सकी। ग्रामीणों व पुलिस ने मिलकर ट्रक की आग पर काबू पाया। ड्राइवर हनुमंत सिंह ने बताया कि 580 यूरिया के कट्टे भरकर ट्रक क्रमांक एमपी33एच3180 से शिवपुरी से अशोकनगर के लिए निकला था। कोलारस के नजदीक सडैयाबाग हनुमान के नजदीक फोरलेन सड़क पर ट्रक में अचानक आग भड़क उठी।






Be First to Comment