शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुगमुआ से आ रही है। जहां दो नाबालिग कक्षा 5 की छात्राओं ने एक आईटीव्हीपी के जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस थाना करैरा में फरियादी ने बताया कि उसकी पुत्री 10 साल और भतीजी 11 साल कक्षा 5 की छात्राएं हैं। बीते 2 जनवरी को उसकी बेटी शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई हुई थी। तभी आईटीव्हीपी करैरा में पदस्थ जवान शक्तिसिंह आया और रवि सर से छात्राओं को पढ़ाने की बात कहने लगा। जिस पर शक्तिसिंह सभी छात्राओं को पढ़ाने लगा। उसके कुछ देर बाद रवि सर ने दोनों मासूमों को अलग कमरे में पढ़ने के लिए भेज दिया। जहां आकर आरोपित आईटीव्हीपी के जवान ने बारी-बारी से दोनों मासूमों के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस मामले को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पीड़ित मासूमों ने अपने परिजनों से की तो वह भी आईटीव्हीपी के जवान से डरकर इस मामे की शिकायत नहीं की। लेकिन शुक्रवार को मामले को लेकर शिकायत करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपित आईटीव्हीपी के जवान पर दुष्कर्म सहित पोस्को एक्अ का मामला दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment