Press "Enter" to skip to content

आर्टिस्ट शिवम् यादव " राजा रवि वर्मा कला सम्मान 2019 से सम्मानित

रानू राजपूत करैरा।-भारतीय कलाकार संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दतिया कला महोत्सव 2019 में अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी में देश के कौने – कोने से आयें कलाकारों के साथ नगर के नवोदित आर्टिस्ट शिवम् यादव भी शामिल हुयें। इस अवसर पर शिवम् यादव को ननिहालों को कला सिखाने में सराहनीय योगदान हेतु “राजा रवि वर्मा कला सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में देश भर से आयें गायक,नृत्यकार,मूर्तिकार,,साहित्यकार सहित विभिन्न विधाओ के कलाकार शामिल हुये।कार्यक्रम संयोजक अंकुर पेंटर ने शिवम् को बधाई देते हुयें कहा कि शिवम् की प्रतिभा बहुमुखी है,हम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। सफल संचालन रमाशंकर योगी ने किया,कार्यक्रम को प्रथम दिवस की संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में शिवम नें अपनी ओजपूर्ण रचनाओ से खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर करैरा नगर के गणमान्य नागरिकों, इष्ट मित्रो,परिजनों ने भी शिवम् को बहुत बहुत शुभकामनायें दीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!