स्वच्छ भारत की धज्जियां उड़ती तो यही देखने को मिल रही हैं
सुनील रजक शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले कोलारस तहसील के ग्राम खरई से हैं। जहाँ एक ऐसा माहौल देखने को मिला हैं। जो अधिकतर बरसातों में देखा जा सकता हैं। यहाँ आप खुद भी देख सकते हैं।कि बीच बाजार में ग्राम खरई में किस कदर कीचड़ से सड़क भरी हुई हैं। ये पानी कही और का नही बल्कि आसपास के घरों का ही हैं।
नालियाँ न होने के कारण घरों का पानी आ जाता है रास्ते पर
500 मीटर के इस रास्ते मे इस कदर कीचड़ देखने को मिलती है।जैसे कि काफी अधिक मात्रा में यहाँ बरसात हुई हो।यहाँ हम आपको बता दे कि ये कोई बरसात का पानी नही है ये आसपास के पास बने हुए घरों का पानी हैं।जो सड़को पर आ जाता हैं ।सड़को पर पानी आने का कारण नालियाँ न होना हैं। हालांकि सड़क का भी अभी निर्माण नही हुआ है सड़क पीडब्ल्यूडी में आती है।पर सड़क बनने तक न इस कीचड़ का समाधान नही हो पा रहा हैं।
एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान 2019 का आगाज हो रहा है और यहाँ दूसरी तरफ स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं खुल्लेआम पीडब्ल्यूडी में सड़क आने से सड़क का काम न ही अभी तक शुरू हुआ है ना कोई प्रस्ताव पास हुआ हैं।
सवाल?????
क्या सड़क नही डलेगी जब तक इसी तरह कीचड़ का सामना ग्रामीण लोगों को करना पड़ेगा??
क्या सड़क नही बनने तक इसी तरह चलता रहेगा।??
क्या नालियों का निर्माण होगा???
इनका कहना हैं
एक दो ट्रॉली की बात होती तो में सड़क पर मुरम डलवा देती मगर 500 मीटर का एरिया पूरा ही कीचड़ से लतपत हैं।और इसके लिए हमारे पास वजट नही हैं।गंदगी का मुख्य कारण हैं रास्ते के दोनों तरफ नालियां न होना।हालांकि इस मामले में मेरी तरफ से कोई भी शिकायत अधिकारियों को नही की गई हैं।
कुसुम धाकड़
सरपंच खरई






Be First to Comment