शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अनुग्रह पी ने सोमवार को शिवपुरी के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रदीपसिंह तोमर को रिलीव कर अतेंद्र सिंह गुर्जर को एसडीएम शिवपुरी बनाए जाने के आदेश दिए है।
कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तोमर का स्थानांतरण ग्वालियर हो जाने के कारण कलेक्टर द्वारा उनको भार मुक्त कर दिया गया तथा गुर्जर को एसडीएम शिवपुरी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि गुर्जर पहले भी शिवपुरी जिले में रह चुके हैं तथा एसडीएम पोहरी के रूप में काम कर चुके हैं।





Be First to Comment