Press "Enter" to skip to content

पिछोर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री के पी सिंह कक्काजू ने किया दंगल प्रतियोगता का उद्घाटन | Pichore news

पिछोर शिवपुरी। ग्रामीण स्तर का मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है मेले के माध्यम से लोगों की दूरियां कम होती हैं उक्त बात ग्राम पंचायत करारखेड़ा में आयोजित पाँच दिवसीय मेले व विराट दंगल के उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय  विधायक केपी सिंह कक्काजू एवं विधायक प्रतिनिधि पिछोर ऊषा लोधी जी ने कहा कि मेले का आयोजन सदियो पुराना है पहले ग्रामीण क्षेत्र के लोग जब आपस में नही मिल पाते थे तो बुजुर्ग लोग अपने गांवो में मेले का आयोजन करते थे उसी मेला देखने के बहाने आस पड़ोस गांवो के हजारो लोग पहुंच जाते थे और मेले के साथ साथ आपस में मेल मिलाप भी हो जाता था आज दोपहर क्षेत्रीय विधायक एंव विधायक प्रतिनिधि ऊषा लोधी मेला परिसर में पहुँचे और सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया

इस विशाल दंगल में *हरियाणा, पंजाब, झांसी ग्वालियर दतिया दिल्ली शिवपुरी* सहित कई पंचायतों के नामी पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया

*दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच*

पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरी। स्थानीय पहलवानों ने भी दांवपेचों की जोर आजमाइश की। दर्शकों ने तालिया और शोर मचाते हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाया देर शाम तक अखाड़े में कुश्ती देखने के लिए क्षेत्र की भीड़ उमड़ती रही

इस अवसर पर ग्राम करार खेड़ा  स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर पर पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू द्वारा प्रतिवर्ष 14 जनवरी से कमलेश्वर मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें कक्काजू द्वारा अपने पिता स्वर्गीय ठाकुर श्री धीरज सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय कुश्ती कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाते हैं इस वर्ष इस आयोजन में भाग लेने दिल्ली हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश सहित देश के जाने-माने पहलवान आते जो अपने अपने दांव पेंच का जौहर दिखाएंगे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को लाखों रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!