सचिव से जिला पंचायत सीईओ ने तीन दिन में जवाब मांगा
शिवपुरी।पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत खैरारा, बनवारीपुरा व ऐंचवाड़ा के सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने नोटिस जारी किया है। प्रधानमंत्री आवास अधूरे रहने पर नोडल अधिकारी ने जानकारी ली। सचिव द्वारा अभद्रता करने पर सीईओ ने नोटिस जारी कर सचिव से तीन दिन में जवाब मांगा है।
जानकारी के अनुसार तीनों ग्राम पंचायतों के सचिव विनोद शर्मा को जारी नोटिस के अनुसार ग्राम पंचायत बनवारीपुरा में 167 में से 50 आवास अधूरे हैं। इसी तरह ऐंचवाड़ा में 72 में से 40 आवास कंप्लीट नहीं हो सके हैं। तीसरी पंचायत ऐंचवाड़ा बनवारीपुरा में 30 में से 10 आवास अभी तक नहीं बन पाए हैं। इस संबंध में 8 जनवरी को आवास योजना की प्रभारी अधिकारी रागिनी त्रिवेणी ने बार-बार कॉल कर जानकारी मांगी। पंचायत सचिव ने अभद्रता की और अमर्यादित भाषा में बात की। शासकीय सेवक के इस आचरण पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।





Be First to Comment