शिवपुरी। पिछोर तहसील के तहत पुलिस ने एक आवेदन पर जांच करते हुए एक लोन के मामले में एसबीआई के 2 ब्रांच मैनेजर व एक अन्य पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर किसी का लोन निकाला और उसे चट कर गए।
जानकारी के मुताबिक ऊषा पत्नी देवेंद्र भट्ट निवासी पिछोर ने 7 नवंबर 2017 को एसपी को शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदेरी रोड पिछोर से रेंट प्लस योजना के तहत नगर परिषद पिछोर से ली गई। दुकान के लिए लोन अदायगी के लिए अरूण गुप्ता निवासी पिछोर द्वारा लोन की किस्त जमा न करने पर तत्कालीन बैंक मैनेजर ओपी आनंद ने जमानतदार अरूण गुप्ता से मिलकर षडयंत्र कर कूटरचित फर्जी दस्तावेज बनाए। धोखाधड़ी कर किराए की राशि हड़प ली। पिछोर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर तत्कालीन बैंक प्रबंधक ओपी आनंद, एससी शर्मा, किराएदार अरूण कुमार गुप्ता, पुत्र मोतीलाल गुप्ता निवासी बीजासेन रोड के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment