Press "Enter" to skip to content

Liked on YouTube: शिवपुरी–: भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पढ़े कांग्रेस सरकार के कसीदे

शिवपुरी–: भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पढ़े कांग्रेस सरकार के कसीदे

स्लग –:भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पढ़े कांग्रेस सरकार के कसीदे एंकर –: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में अपनी हार को लेकर कितना भी तिलमिलाए लेकिन उसके विधायक कांग्रेस की नई नवेली सरकार के रंग में रंगने से बच नही पा रहे है । ऐसा ही एक मामला शिवपुरी के कोलारस विधानसभा से विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का सामने आया ।कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आये और टिकट लेकर शिवपुरी जिले की कोलारस सीट से जीते विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के ताज़ा बयान से होती है , जिसमे उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस सरकार की प्रशंसा अपने समर्थकों के बीच कर डाली , रघुवंशी का यह बयान उनके निर्वाचन क्षेत्र कोलारस में चौबीसों घंटे बिजली आने को लेकर दिया गया है यह बयान वायरल वीडियो के जरिये सार्वजनिक हुआ है । जिसमे वीरेंद्र रघुवंशी अपने समर्थकों से यह कहते हुए नज़र आ रहे है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग उन्हें फोन कर यह शिकायत कर रहे हैं की 24 घंटे लगातार बिजली आने से खेतो में फसल को ज्यादा पानी दिया जा रहा है जिससे फसल के खराब होने और वाटर लेवल कम होने की संभावना है । अतः वे प्रशासन से बातकर बिजली की कटौती करवाये । रघुवंशी यह बात कहते हुए बड़े ही प्रसन्न नज़र आ रहे है , रघुवंशी का यह कथन कांग्रेस सरकार के राज में बिजली की अघोषित कटौती के आरोपो को स्वत ही मिथ्या साबित कर रहा है , ऐसा लगता है कि रघुवंशी भाजपा में आकर विधायक बनने के बाद भी अपनी पुरानी कांग्रेसी आत्मा को कांग्रेस के प्रभाव से मुक्त नही कर पाए है । शिवपुरी से फास्टसमाचार के लिए सुनील रजक की रिपोर्ट
via YouTube https://youtu.be/k5yB4yrFZlY

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!