भाजपा नेता प्रीतम लोधी का अनशन जारी, पाँचवे दिन नही पहुँचा कोई अधिकारी | Pichore news

भाजपा नेता लोधी के पास अनशन के पांचवे दिन भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी 

पिछोर। क्षेत्रवासियों पर दर्ज हुए झूठे मामलों को लेकर सहित अन्य समस्याओं को लेकर आमरण अनशन पर बैठे भाजपा नेता प्रीतम सिंह को शुक्रवार को पांचवा दिन हो गया है, लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। आमरण अनशन पर प्रीतम सिंह के साथ उनकी प|ी सहित अन्य परिजनों के अलावा कई समर्थक भी बैठे हुए हैं। इस दौरान अनशन स्थल पर रामायण का पाठ भी किया जा रहा है। 

प्रीतम सिंह का कहना है कि जब तक मेरे द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में लिखे गए बिंदुओं व समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक ये अनशन जारी रहेगा। वहीं उनके समर्थक जल्द सुनवाई कराने के लिए भागवान से गुहार लगा रहे हैं और अनशन स्थल पर प्रतिदिन रामायण का पाठ किया जा रहा है। इसी क्रम में पांचवे दिन भी धार्मिक आयोजन किए गए। इस मौके पर कई प्रीतम सिंह समर्थक मौजूद रहे।