शिवपुरी। शहर में हर जगह पेबर्स लगाए जाने का काम किया जा रहा है। लेकिन कई जगह यह कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ा जा रहा है। शहर के पुरानी शिवपुरी िस्थत अंबेडकर कॉलोनी में पेबर्स लगाने का कार्य शुरू हुआ। यह कार्य काफी धीमी गति से चला और ठेकेदार द्वारा अधूरी पेबर्स लगाकर काम को बीच में ही छोड़ कर चला गया। अब अधूरी पेबर्स से लगी होने से कॉलोनीवासी परेशानी हो रहे हैं। कच्ची सड़क पर गंदा पानी एकत्रति हो रहा है जो लोगों के घरों में घुस रहा है। इस संबंध में जब ठेकेदार से कॉलोनीवासियों ने बात की तो कहना था कि इतने ही काम का बजट था। बजट खत्म हो गया है। अब नया बजट आएगा उसमें कॉलोनी की पेबर्स लगाई जाएगी। कॉलोनी वासी विजय, अजय, यश का कहना है कि अगर ऐसा ही काम नगर पालिका को ठेकेदार से करवाया जाना था तो इससे अच्छा होता कि काम कराया ही नहीं गया होता। अधूरा काम किए जाने से स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्हें नपा से इस तरह की उम्मीद नहीं थी कि वह अधूरा काम बीच में ही छोड़ देगी। एक तरफ जहां नगर पालिका द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है और लोगों से कॉलोनियों में गंदगी न फैलाने तथा साफ-स्वच्छ रखने के लिए तरह-तरह के संदेश दिए जा रहे हैं वहीं नपा खुद ही कार्य अधूरे करवा रही है ऐसे में कैसे साफ-सफाई रहेगी। मामले में कॉलोनीवासियों ने काम को पूरा कराए जाने की सीएमओ व नपाध्यक्ष से मांग की है। 
अंबेडकर कॉलोनी में अधूरी पेबर्स ब्लॉक लगाकर भूला ठेकेदार, रहवासियों में रोष-shivpuri news
शिवपुरी। शहर में हर जगह पेबर्स लगाए जाने का काम किया जा रहा है। लेकिन कई जगह यह कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ा जा रहा है। शहर के पुरानी शिवपुरी िस्थत अंबेडकर कॉलोनी में पेबर्स लगाने का कार्य शुरू हुआ। यह कार्य काफी धीमी गति से चला और ठेकेदार द्वारा अधूरी पेबर्स लगाकर काम को बीच में ही छोड़ कर चला गया। अब अधूरी पेबर्स से लगी होने से कॉलोनीवासी परेशानी हो रहे हैं। कच्ची सड़क पर गंदा पानी एकत्रति हो रहा है जो लोगों के घरों में घुस रहा है। इस संबंध में जब ठेकेदार से कॉलोनीवासियों ने बात की तो कहना था कि इतने ही काम का बजट था। बजट खत्म हो गया है। अब नया बजट आएगा उसमें कॉलोनी की पेबर्स लगाई जाएगी। कॉलोनी वासी विजय, अजय, यश का कहना है कि अगर ऐसा ही काम नगर पालिका को ठेकेदार से करवाया जाना था तो इससे अच्छा होता कि काम कराया ही नहीं गया होता। अधूरा काम किए जाने से स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्हें नपा से इस तरह की उम्मीद नहीं थी कि वह अधूरा काम बीच में ही छोड़ देगी। एक तरफ जहां नगर पालिका द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है और लोगों से कॉलोनियों में गंदगी न फैलाने तथा साफ-स्वच्छ रखने के लिए तरह-तरह के संदेश दिए जा रहे हैं वहीं नपा खुद ही कार्य अधूरे करवा रही है ऐसे में कैसे साफ-सफाई रहेगी। मामले में कॉलोनीवासियों ने काम को पूरा कराए जाने की सीएमओ व नपाध्यक्ष से मांग की है। More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सुरवाया क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप / Shivpuri News
- कोलारस में किसान की जेब से दिनदहाड़े हजारों रुपये पार, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैग में गैस कटर लेकर पहुंचे 3 चोर, CCTV में कैद हुई पूरी करतूत; बैराड़ में पुलिस की सक्रियता से टली लाखों की चोरी / Shivpuri News
- शिवपुरी में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने विद्यार्थियों को किया जागरूक / Shivpuri News
- सरेराह दबंगई: हॉर्न बजाने पर स्कॉर्पियो सवार पर हमला, कट्टा लहराने का वीडियो वायरल / Shivpuri News





Be First to Comment