अतिक्रमण हटाने गई जेसीबी पर पथराव, तीन पर केस दर्ज-PICHOR NEWS

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत अतिक्रमण हटाने गई एक जेसीबी मशीन पर तीन लोगों ने पथराव कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
शेरसिंह पुत्र भज्जूराम घावरी ने बताया कि कालीमाता मंदिर के पास शमशान घाट के सामने पिछोर की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कुछ लोगों ने कर रखा था। अतिक्रमण को हटाने के लिए उसे विभाग द्वारा निर्देशित किया गया। जिस पर वह जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा जहां उसने अतिक्रमण हटाना चाहा तभीा नीतू केवट, रवि जोगी, अनिल लोधी निवासी कालीमाता मोहल्ला पिछोर ने जेसीबी को रोक दिया और अतिक्रमण हटाने के लिए मना किया। जब बात नहीं मानी तो आरोपितों ने पथराव करना शुरू कर दिया जिससे जेसीबी का कांच टूट गया। पथराव होता देख शेरसिंह मौके से भाग गया और जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।