शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत ग्राम हरपुरा में िस्थत एक कुएं में चोर पानी की मोटर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शाालिकराम पुत्र मौजीलाल लोधी निवासी सिरसौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को रात के समय कोई चोर उनके खेत के कुएं में लगी पानी की मोटर कीमत 9 हजार रुपए चुराकर ले गया। मोटर चोरी होने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।



