Press "Enter" to skip to content

गरीब जनता का हक या अनाज छीनने वाला जाएगा जेल : केपीसिंह- khaniyadhana news

खनियांधाना। क्षेत्रीय विधायक केपीसिंह कक्काजू अपने विधानसभा क्षेत्र खनियांधाना के ग्राम मुंहासा तिराहा बुधवार एवं गुरुवार को ग्राम कंजवाह माता मंदिर पर कार्यकर्ता ग्रामवासियों की बैठक ली। बैठक मे सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिन्होंने कांग्रेस पार्टी और मेरे लिए काम किया उनको धन्यवाद और जिन्होंने मेरे साथ रहकर भितरघात किया उनको भी धन्यवाद, और अब मैं सभी ग्रामों के मजारों पर जाकर जनता से तो नहीं मिल पाऊंगा क्योंकि मुझे भी अपनी उम्र का एहसास होने लगा है तो आसपास जब कहीं भी बैठक हो तो आप सभी अपनी-अपनी समस्या वहां आकर मुझे बता सकते हैं। केपीसिंह ने कहा अब कांग्रेस की सरकार बन चुकी है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपने-अपने मन में कुछ डीलर, सेल्समैन, समूह, आंगनबाड़ी, सचिव आदि जैसी फायदे की चाह में देख रहे हैं लेकिन सभी से यह भी कहना चाहूंगा कि अगर किसी ने गरीब जनता का हक अनाज छीना या नहीं मिल पाया तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही कांग्रेस के शासन में गरीब किसानों के कार्यों के लिए किसी भी अधिकारी को घूस या रिश्वत भी नहीं दी जाएगी और कार्य भी समय पर करना पड़ेगा ऐसी बात सभी कार्यकर्ताओं को बताई गई। 
क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याएं को लेकर बताया कि जो भी कोई समस्या हो तो जहां भी आपके आसपास खनियांधाना, पिछोर, बामोर में अगर बैठक होती हैतो उसमें अपनी समस्या लेकर सकते हैं। बैठक में क्षेत्र की जनता कार्यकर्ता शैलेंद्रसिंह जूदेव नगर पंचायत अध्यक्ष खनियाधाना, संजू शर्मा विधायक प्रतिनिधि, दिनेश कुमार झा प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस खनियांधाना, सत्येंद्रसिंह चौहान युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आशीष जैन पार्षद, महाराज कुमार यादव, रामवली यादव एवं अनेक मुख्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!