
खंडस्तरीय में महिला बाल विकास छोड़ कर कर एक भी खंड स्तरीय अधिकारी नहीं मौजूद
देर से पहुंचे जिला पंचायत सीईओ आनन फानन में समस्याएं निपटा कर भागे
मनपुरा। ग्राम पंचायत मनपुरा में खंडस्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मनपुरा, ऊमरीकला, ऊमरी खुर्द, ककरौआ, भयावन, आसपुर, दुल्हई, नदना जैसी पंचायतों के लोग अपनी समस्याएं लेकर आए। शिविर में समस्याएं सुनने बाले अधिकारियों की औपचारिकता स्पष्ट देखी गई। शिविर में विद्युत विभाग, पंचायत, पीएचई, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व आदि विभागों के ब्लॅाक स्तरीय अधिकारी एक भी मौजूद नहीं थे केवल महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद तिवारी उपस्थित थे। सुबह 11 बजे से आयोजित इस शिविर में दो बजे जिला पंचायत सीईओ पहुंचे। सईओ ने पहुंचते ही विधिवत शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित लोगों की समस्या सुनना प्रारंभ कर दिया।
समस्याओं में रामकुमार मिश्रा मनपुरा ने शिकायत करते बताया कि उसकी जमीन का नामांतरण आज तक नहीं हुआ है, मुरारी कारपेंटर मनपुरा की शिकायत में उसकी जमीन में दूसरे के द्वारा कुंआ खोदने की समस्या बताई गई। वहीं सुरेश जाटव ने पट्टे की जमीन पर कब्जे की बात कही। इसके अलावा सीताराम प्रजापति ढेड बीघा जमीन होने पर बीपीएल में नाम न होने की बात कही। काशीराम लोधी मनुपरा ने शिकायत में बताया की मेरी जमीन पटवारी ने देवलाल के नाम कर दी और देवलाल ने बेच कर नामांतरण करवा लिया और मुख्यमंत्री कृषि समृद्वि योजना में फसल बेचने के बाद राशि न प्राप्त होने की शिकायत सुखदेव लोधी ऊमरी कला व राकेश लोधी मनुपरा ने दर्ज कराई। वहीं राजेश जाटव मनपुरा ने शिकायत करते हुए कहा कि पटवारी ने उसकी जमीन को नौ बीघा से पांच बीघा कर दी एक वर्ष से तहसील के चक्कर लगा रहा हूं।
शिविर में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित थी जिसमें लगभग 30 शिकायतें लोगों ने सीधे सीईओ कोे की एवं कुल 82 आवेदन षिविर में प्राप्त हुये जिसमें एक षिकायत में मुखिया की मृत्यु हाने पर पाॅच हजार रुपये नगद मौके पर दिलवाये कई षिकायतों का जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर निराकरण किया तो कई के लिए कल मनपुरा आकर निपटाने की बात कही।
यह हुई कार्रवाई – शिविर में उपस्थित लोगों की कम संख्या देख कर उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाई वहीं ऊमरीकला पंचायत सचिव की शिकायत पर निेलंबन करने की बात कही।
देर से पहुंचे जनपद सीईओं पिछोर प्रभास राज घनघौरिया ने शिविर को गंभीरता से नहीं लिया और वे जिला पंचायत सीईओ के पहुंचने के 20 मिनट बाद पहुंचे।
ये रहे मौजूद – शिविर में जनपद से राजेश मिश्रा, शंकर कोली, अमरसिंह परमार, राजस्व से युसुफ खान, विद्युत से सुपरवाईजर दुबे, पीएचई से केपी गुप्ता, पीडब्लूडी से आरएस मौर्य, एचबी कुशवाह, स्वास्थ्य से बीके शर्मा, शिक्षा से प्रकाशनारायण, प्रहलादसिंह गंधर्व के अलावा नीतू गुप्ता महिला बाल विकास सुपरवाईजर, सरपंच अतुल पहारिया, बीरसिंह लोधी ऊमरी कला, सचिव मनपुरा रामबिहारी शर्मा, बृजेश लोधी, दीपेश बंसल, धर्मेन्द्र कलावत, सहायक सचिव रामदास बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर कुशवाह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
फोटो : 2 शिव 1
कैप्शन : शिविर में समस्या सुनते हुए अधिकारी।






Be First to Comment