Press "Enter" to skip to content

वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय का आईना होता है : यशोधरा राजे-narwar news

भारतीयम पब्लिक स्कूल के 10वां वार्षिक उत्सव पर छोटे-छोटे बच्चों ने दिखाए रंगारंग कार्यक्रम
नरवर। भारतीयम पब्लिक स्कूल का 10वां वार्षिक उत्सव रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया, करैरा विधायक जसवंत जाटव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। भारतीयम पब्लिक स्कूल प्राचार्य सुषमा पांडे भारतीयम पब्लिक स्कूल के संचालक नीरज भार्गव एवं समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि को फूल, शाल श्रीफल देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय का आईना होता है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करते हैं। सिंधिया ने स्कूल संचालक नीरज भार्गव को स्टेज पर बुलाकर कहा कि इतनी छोटी सी जगह पर आपके स्कूल के छात्रों द्वारा जो भी प्रस्तुतियां दी गई हैं  वह बहुत प्यारी सुंदर प्रस्तुतियां थी। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए मैं स्कूल संचालक नीरज भार्गव का आभार व्यक्त करती हूं। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पधारे पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, माखनलाल राठौर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, डॉ. मनोज माहेश्वरी पूर्व साड़ा अध्यक्ष, शब्बीर खान, सगीर खान, दशरथसिंह गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम लखन कुशवाह, नवलसिंह गुर्जर, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, शिव कुमार जैन आदि नेता मौजूद हुए। रंगारंग कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के कार्यक्रम को यशोधरा राजे ने इतना पसंद आया कि श्रीमंत महाराज ने कई कार्यक्रम दो दो बार देखे। अंत में नीरज भार्गव संचालक ने यशोधरा राजे सिंधिया क्षेत्रीय विधायक जशवंत जाटव का बहुत-बहुत आभार जताया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!