खनियांधाना। खनियांधाना के ग्राम जेराघाटी के खेतों में एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि जेराघाटी के खेतों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि नातीराजा निवासी गड़ामोटा को किसी ने मारकर उसे पेड़ से लटका दिया है। मामले में पुलिस ेन दो संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया है।





Be First to Comment