Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना टीआई वाल्टर निलंबित, दिलीप पांडे को सौंपा प्रभार-khaniyadhana news

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जराय में भाजपा कार्यकर्ता नातीराजा परमार की पेड़ पर टंगी हुई लाश मिली। मामले में परिजनों ने हत्या की बात कही थी लेकिन मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनेां की फरियाद नहीं सुनी। वहीं बुधवार को जब मृतक के परिजन थाने पर गए और टीआई प्रदीप वाल्टर से मामले में कार्रवाई की मांग की तो टीआई उत्तेजित हो गए और मृतक के परिजनेां से गाली-गलौंज करने लगे। टीआई द्वारा गाली-गलौंज किए जाने का वीडिया सोशल साइट पर वायरल हो गया। मामले को एसपी राजेश हिंगणकर ने संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से खनियांधाना टीआई प्रदीप वाल्टर को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर एसपी ने दिलीप पांडे को खनियांधाना थाने का प्रभार सौंपा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!