Press "Enter" to skip to content

संस्था प्रबंधक ने निकाली किसानों के खाते से ऋण राशि -pichor news

कर्ज लिया ही नहीं फिर कर्जदार की सूची में हमारा नाम क्यों
किसानों ने संस्था प्रभारी पर लगाया आरोप, फर्जी तरीके से निकाले हमारे नाम पर पैसे
पिछोर। संस्था प्रबंधक ने फर्जी हस्ताक्षर कर हमारे नाम पर ऋण निकाल लिया अब ऋण माफी के फार्म पर हमारे हस्ताक्षर करा रहे है, यह शिकायत हरप्रसाद पुत्र भजन लाल लोधी, शत्रुघन पुत्र राजेन्द्र यादव, सेवाराम पुत्र भजनलाल लोधी निवासीगण दवियाकलां ने अनुविभागीय अधिकारी बीपी पांडेय सहित जनसुनवाई शिवपुरी में की। जानकारी अनुसार दवियाकलां निवासी हरप्रसाद लोधी, सेवाराम लोधी, शत्रुघन लोधी ने बताया कि जिला सहकारी बैंक शाखा पिछोर की दवियाकलां संस्था के प्रबंधक ने हमारे फर्जी हस्ताक्षर कर हमारे नाम पर हमारे खातों से ऋण के पैसे निकाल लिए, जब हमरे ऋण माफी की सूची में अपना नाम देखा तो होश उड़गएं हमें बैंक के लोन लिया ही नहीं फिर ऋण सूची में हमारा नाम कैसे अंकित किया गया। उक्त प्रकरण की जांच हेतु पीड़ित किसानों ने जिला अधिकारी को शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया। 
इनका कहना है  
किसानों के खाते से फर्जी तरीके से यदि पैसे निकाले गए है तो जांच कर दोषी संस्था प्रभारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। भास्कर शर्मा, प्रषासक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. शाखा पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!