
खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि रामकुआं ग्राम रेडी हिम्मतपुर में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को कुएं से बाहर निकलवाया। मामले में पुलिस ने जब महिला की शिनाख्त की तो पता चला महिला का नाम अर्चना पत्नी चंद्रभान लोधी निवासी मेहरोली थाना मायापुर की रहने वाली है। मामले में महिला का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।






Be First to Comment