
शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल के पीछे मैदान कोलारस में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो यहां जुआ खेल रहे रवि बैरागी, गंगा बाथम, लखन बाथम निवासी कोलारस को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व 7 हजार 750 नकदी जब्त की। सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।






Be First to Comment