
नरवर। आगामी समय में लोकसभा चुनावी अभियान के तहत नगर परिषद नरवर द्वारा संपूर्ण नगर में मतदाता जागरुकता अभियान रैली आयोजित की गई। यह रैली नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना थाना रोड, गांधी मार्केट, सदर बाजार, गणेश बाजार, लोढीमाता रोड वायापास मार्ग, माधोचौक, नवीन बस स्टैंड व तहसील रोड होते हुए नगर को विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजारी गई। रैली की आगुआई परिषद के एआरआई संतोष द्वारा की गई। जागरुकता रैली में विभिन्न प्रचार माध्यमों एवं नारे लिखी हुई तख्तियों व बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। इस अवसर पर परिषद के अन्य कर्मचारी धर्मेन्द्र कोली एआरआई, मनोज सक्सेना, अफसर खांन, आशीष खरे, अरविन्द शर्मा, जावेद खान, सुरेश शर्मा, सुरेश चौरसिया, राकेश खरे, गजेन्द्र राठौर, पुरूषोत्तम शिवहरे, राघवेन्द्र कुशवाह, राजू सेन, संजय सोनी आदि सहित दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने जागरुकता रैली में भाग लिया गया।




