जन्मदिन पर लिया देह और आंखें दान करने का संकल्प -shivpuri news

शिवपुरी|शहर के समाजसेवी और युवा राजीव गौतम ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज
पहुंचकर अपने जन्मदिन के अवसर पर देहदान और आंखों को दान करने का संकल्प
लिया। खास बात यह है कि वह पहले ऐसे युवा बन गए हैं जिन्होंने मेडीकल कॉलेज
जाकर अपना संकल्प पत्र भरा है। उन्होंने अपना संकल्प पत्र मेडिकल कॉलेज की
डीन डॉ. इला गुजरिया को सौंपा।