Press "Enter" to skip to content

Pulwama Terror Attack: भारत का बड़ा फैसला, पाकिस्तान से आने वाले सामान पर अब लगेगी 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी | NATIONAL NEWS

पाकिस्तान से आने वाले सामान पर भारत ने 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाई।

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने में जुट गया है। भारत द्वारा शुक्रवार को जहां पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्स नेशन का दर्जा छीना गया था, वहीं शनिवार को भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामनों पर बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी दो सौ फीसदी बढ़ा दी है।

शनिवार शाम को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की जानकारी साझा की। बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही देशभर में पाकिस्तान की इस करतूत को लेकर जमकर नाराजगी है।

भारत ने भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर जगह अपना विरोध जताना शुरु कर दिया है। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से आर्थिक तौर पर पाकिस्तान की घेराबंदी होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!