शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को दोपहर 11 बजे देशवासियों को मन की बात के माध्यम से संबोधित करेंगे। भाजपा के मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रहलाद भारती ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की सहमति से विधानसभा एवं मंडल प्रभारी घोषित किए जिसमें पोहरी विधानसभा प्रभारी नरोत्तम रावत, शिवपुरी विधानसभा प्रभारी हरिओम राठौर, कोलारस विधानसभा प्रभारी गुरप्रीत चीमा, पिछोर विधानसभा प्रभारी बृजमोहन मुखिया, करैरा विधानसभा प्रभारी अरविंद बेड़र, शिवपुरी नगर प्रभारी केपी परमार, ग्रामीण महेश धाकड़, खोड़ जगदीश यादव, पोहरी प्रभारी गोपाल सोनी, सह प्रभारी देवेंद्र चकराना, बैराड़ प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, सह प्रभारी हाकिम यादव, सतनवाड़ा प्रभारी राजेंद्र राजपूत, कोलारस प्रभारी प्रदीप धाकड़, बदरवास प्रभारी, कल्याण यादव, रन्नौद प्रभारी राम प्रकाश धाकड़, पिछोर प्रभारी राहुल राहोरा, बामोरकला प्रभारी उदयभान यादव, खनियांधाना प्रभारी हरिभान लोधी, करैरा प्रभारी नफीस खान, सह प्रभारी नरेंद्र लोधी, नरवर प्रभारी जंडेलसिंह गुर्जर, दिनारा प्रभारी नीरू पचौरी को नियुक्त किया है। यह प्रभारी अपने मंडलों में प्रत्येक ग्राम केंद्र बूथ स्तर दि जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था कर उसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करे।



