आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कल ख्यावदाकला, कोलारस, पिछोर में – shivpuri news

शिवपुरी। सांसद सिंधिया के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस तारतम्य में शनिवार 23 फरवरी को शिवपुरी विधान सभा के ग्राम ख्यावदा कोलारस विधान सभा कोलारस नगर तथा पिछोर विधानसभा के पिछोर नगर में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।यह शिविर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक रहेगा। इस आशय की जानकारी जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा दी गई। राकेश गुप्ता द्वारा इस अवसर पर क्षेत्रीय आमजन, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीयों से कार्यक्रम में भागीदारी करने को कहा है।