Press "Enter" to skip to content

मैरिज गार्डन से बाइक चुरा ले गए चोर-pichor news

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एक मैरिज गार्डन से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
सुमित शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह कनकने मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। जहां उसने बाइक को पार्किंग में लगाया और आयोजन में सम्मलित होने चला गया। जब वह वापस लौटकर आया तो देखा कि बाइक गायब है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!