
नरवर। भारत सरकार के निर्देश पर भारतीय वायु सेना द्वारा पुलबामा अटेक का बदला लेने को लेकर नगर में खुशियां मनाई। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए गोले बरसाने की खुशी में राजपूत करणी सेना द्वारा आतिशबाजी एवं मिठाइया बांटी और भारतीय वायुसेना के इस साहसिक कदम की सराहना की। नरवर में जुलस सभी प्रमुख स्थानों से होकर निकला जिसमें हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद थे।




