Press "Enter" to skip to content

नाबालिग को घर में अकेला देख घुसा पड़ोसी, कर दी डर्टी हरकत-POHARI NEWS

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत एक किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
पोहरी के कटरा मोहल्ला में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज शाम के समय घर पर अकेली थी तभी पड़ोस में रहने वाला विक्रम जाटव मौका देखकर उसके घर में गया और अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौंज की और मारपीट की। साथ ही जाते-जाते कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। यह कहकर आरोपित वहां से भाग गया। किशोरी के परिजन जब घर आए तो उसने सारे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!