
*थाना पोहरी द्वारा पिछले 8 सालों से फरार 1 स्थाई वारण्टी को दबोचा*
शिवपुरी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में दिनांक 01.03.19 को थाना प्रभारी पोहरी उनि. अरविंद सिंह चैहान द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी अनिल कुमार पुत्र दशराथ राव निवासी उरवाई गेट को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर ग्वालियर से दबोचा गया, उक्त स्थाई वारण्टी को 279,337,304-ए भादवि के प्रकरण में पिछले 8 साल से फरार चल रहा था जिसेे दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस कार्य में थाना प्रभारी पोहरी उनि अरविंद सिंह चैहान,सउनि विनोद गुर्जर,आर. कपिल, विवेकानन्द और राहुल की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment