
पिछोर। वर्षों पुराना सपना हुआ साकार वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी प्रतिमा का पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भव्य अनावरण पिछोर तहसील के खोड नगर से सटे धायमहादेव चौराहे पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीत के साथ हुआ जिसमें क्षेत्रीय कलाकार कवि राजकुमार लोधी ने वीरांगना अवंतीबाई की गाथा को गीतों के माध्यम से सुनाया वहीं इस कार्यक्रम में सांसद सिंधिया मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला कार्यबाहक अध्यक्ष महाराजसिंह लोधी ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोधी समाज के राष्टीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामगोपाल राजपूत और लोधी समाज के युवा जिला अध्यक्ष अमन लोधी आमोल रहे वंही जब अनावरण करके सांसद सिंधिया मंच पर पहुंचे तो कार्यक्रम के आयोजक एवं कांग्रेस के खोड ब्लॉक अध्यक्ष वीरसिंह लोधी ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का मंच से स्वागत किया तो सांसद सिंधिया ने उनकी जमकर प्रशंसा की।
*वीरांगना किसी समाज या राष्ट्र की नहीं होती , वीरांगना तो पूरे विश्व की होती है – सिंधिया*
प्रतिमा का अनावरण कर सांसद सिंधिया ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की मैंने लोधी समाज के लिए जो संकल्प लिया था वो आज पूरा हुआ उन्होंने कहा की वीरांगना किसी समाज या किसी राष्ट्र की नहीं बल्कि वीरांगना तो पूरे विश्व की प्रेरणा स्रोत होती है वीरांगना अवंतीबाई ने वीरता , शौर्य एवं अन्याय के बिरुद्ध आवाज उठाई इसलिए ये सभी के लिए प्रेरणा दायक पूँजी है और हम इस पूँजी को संजोयें रखें वहीं सांसद सिंधिया ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की पूर्व शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की शिक्षित युवा बेरोजगार रहे और बाबा मंत्री बने उन्होंने कहा की हमारे प्रधानमंत्री युवाओं से कहते है की पकोड़े तलो, मैं प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने कुशासन को हटाकर शुशासन लाये उन्होंने कहा की आपने मामा के बोरी बिस्तर तो बांध दिए, अब दिल्ली में बैठे नाना के भी बोरी बिस्तर बांध दो, हम योजनाओं का भंडार लाएंगे।
इस अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्दार्थ लढा, पूर्व विधायक गणेश गौतम,उषा लोधी , लोधी समाज के पत्रिका संपादक केसी राजपूत,ओमकार बाबूजी , रमेश लोधी ,पूर्व जनपद अध्यक्ष रामदास बघेल ,शंकर कुशवाह विजयसिंह लोधी (मुन्ना भैया ) अजीत कुशवाह(विधानसभा प्रभारी),मनोजपालसिंह यादव, रमेश दुबे,हरेंद्र यादव,महेंद्र लोधी (ब्लॉक अध्यक्ष लोधी समाज) सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं लोधी समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन कांग्रेस के खोड ब्लॉक महामंत्री रामनिवास लोधी ने किया।






Be First to Comment