शिवपुरी। भौंती के प्राथमिक विद्यालय आमवाला भवन से बुधवार सुबह एक शिक्षिका का चोर मोबाइल नकदी और वोटर कार्ड चुरा ले गया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने भौंती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भौंती निवासी मनोज पत्नी दीपक दुबे प्रतिदिन की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई थी उसी समय कोई अज्ञात चोर वहां आया और उसने श्रीमति दुबे का एमआई कंपनी का मोबाइल और पर्स में रखे 1200 रुपए व वोटर कार्ड चुरा लिया और चोर वहां से निकल गया। बाद में जब दुबे ने मोबाइल पर बात करने के लिए मोबाइल देखा तो उनका मोबाइल पर्स में से गायब था। साथ ही उनके नकदी भी पर्स में नहीं थे जिससे वह समझ गई कि किसी ने उनके पर्स से चोरी की है जिस पर उन्होंने तुरंत ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।





Be First to Comment