खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत एक गुमठी संचालक की दुकान में स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ कर दी साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में दुकान संचालक को हजारों रुपए का घाटा हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सैयद फिरोजअली पुत्र चांद अली निवासी खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी खनियांधाना में गुमठी बस स्टैंड पर िस्थत है। 13 मार्च की शाम स्थानीय लोग हाजी दाउद, अनीश फूल, हाजी मंजूर फूल, ताहिर भाटी निवासी खनियांधाना आए और उसकी गुमठी में तोड़फोड़ कर दी। जब सैयद ने कारण पूछा तो उसके साथ भी गाली-गलौंज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में गुमठी संचालक को 70 हजार का नुकसान हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment