Press "Enter" to skip to content

साइड न देने पर युवक की मारपीट- Pichor News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एक वाहन के चालक ने साइड न देने पर दूसरे वाहन चालक की मारपीट कर दी। बाद में आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मुन्नालाल पुत्र रामस्वरूप साहू निवासी तहसील के पास खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 मार्च की रात को जब वह अपने घर जा रहा था तभी ग्राम गरेठा के पास जुगीपुर तिराहा पर पीछे से आ रहे वाहन चालक श्रीराम लोधी निवासी ग्राम गरेठा व सालिगराम यादव निवासी विजयपुर ने आगे गाड़ी निकालकर उसके वाहन के आगे लगा दी और उससे साइड न देने को लेकर गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी जिससे वह व उसका साथी प्रकाश प्रजापति चोटिल हो गए। बाद में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!