शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत दो युवकों ने पेट्रोलपंप कर्मचारी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना श्ुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप कर्मचारी बालकिशन बाथम निवासी ग्राम देवरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सोनाली पेट्रोल पंप खतौरा पर काम करता है। 13 मार्च को दोपहर के समय उसी गांव के रहने वाले रवि प्रताप और चंद्र शेखर यादव आए और उससे रुपए मांगने लगे जब उसने कारण पूछा तो उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और मारपीट कर दी। बाद में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।






Be First to Comment