शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की रंजिश के चलते मारपीट कर दी। लक्ष्मण पुत्र दीवानसिंह लोधी निवासी ग्राम टोरिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 14 मार्च की दोपहर वह अपने खेत पर था तभी जगदीश लोधी आ गया और रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो आरोपित ने मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। इसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।



