शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सुमेला में चोरों ने दो बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में कप्तानसिंह पुत्र खलकसिंह यादव निवासी सुमेला ने बताया कि 13 मार्च की शाम उसकी बाइक घर के सामने खड़ी हुई थी। जब वह बाइक घर के अंदर रखने आया तो बाइक गायब थी। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं पड़ोस में रहने वाले मनोज यादव की बाइक भी चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment